Alert


Promotion

रविवार, 5 जुलाई 2015

UPSC- CIVIL SERVICES MAINS-2014 RESULT

AMARUJALA NEWS
 
टॉप-4 में पहली बार सिर्फ बेटियां
लखनऊ भी चमका
आईएएस में रचा इतिहास
शारीरिक रूप से अशक्त इरा सिंघल टॉपर
नई दिल्ली (ब्यूरो)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा के नतीजों का ऐलान कर दिया है। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में पहले चार स्‍थानों पर बेटियों नेे परचम लहराया है। शारीरिक रूप से अशक्त दिल्ली की इरा सिंघल ने देश में टॉप किया है। वहीं, केरल की रेणु राज ने दूसरा और दिल्ली की निधि गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया है। चौथे स्थान पर दिल्ली की ही वंदना राव हैं। इरा और निधि दोनों ही भारतीय राजस्व सेवा की अफसर हैं, जबकि रेणु पेशे से डॉक्टर हैं। शीर्ष 10 अभ्यर्थियों में पांच छात्राएं हैं। वहीं, आईआरएस अधिकारी सुहर्ष भगत पांचवें स्थान पर आए हैं। लड़कों में वह टॉपर हैं। मेरठ के निशांत जैन ‘निश्चल’ ने हिंदी माध्यम के जरिए 13वीं रैंक हासिल की है।
1236
अभ्यर्थी सफल
180 भारतीय प्रशासनिक सेवा
32 भारतीय विदेश सेवा
150 भारतीय पुलिस सेवा
710 केंद्रीय सेवाएं ग्रुप-ए
292 केंद्रीय सेवाएं ग्रुप-बी
कामयाबी की कहानियां ... 19
RANK-1
अशक्त लोगों के लिए करना है कुछ खास ः इरा
शारीरिक रूप से अशक्त आईएएस टॉपर 31 वर्षीय इरा सिंघल मजबूत इरादों वाली हैं। वह सोलिऑसिस नामक बीमारी से ग्रस्त हैं। इसमें इंसान की रीढ़ की हड्डी सामान्य तौर पर कमर या सीने के पास से दायीं या बायीं तरफ मुड़ जाती है। छठी कोशिश में सफलता हासिल करने वाली इरा ने कहा कि उसे टॉपर बनने का विश्वास ही नही हो रहा। उन्होंने कहा, शारीरिक रूप से अशक्त लोगों के लिए कुछ करना चाहती हूं।
सुहर्ष भगत ः
लड़कों में टॉपर सुहर्ष 2013 में आईआरएस में चयनित हुए। फिलहाल नागपुर में ट्रेनिंग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कामयाबी लगातार मेहनत से मिली है।
आईईटी से बीटेक, यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन में कर चुकी हैं नौकरी। स्वास्‍थ्य और रोजगार के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं।
ये भी सफल ः लखनऊ के अमनदीप (399वीं रैंक), शशि मौलि चौबे (604वीं रैंक), गरिमा त्रिपाठी (611वीं रैंक), अरिमा भटनागर (665वीं रैंक), सौरभ शर्मा (769वीं रैंक) भी आईएएस में सफल रहे
विस्तृत ः माईसिटी 7
RANK-5
लगातार मेहनत से कामयाबी

कोई टिप्पणी नहीं: